फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कैडेट्स ने श्रावस्ती का किया शैक्षिक भ्रमण

विज्ञापन
महामांकोल बुद्ध विहार में मेडिटेशन करते एनसीसी कैडट्स।
विज्ञापन
कटरा। एनसीसी की 51वीं यूपी बटालियन के 102 कैडेट्स शुक्रवार को शैक्षिक भ्रमण पर श्रावस्ती पहुंचे। कमांडिंग ऑफिसर अनुराग गंजवार के नेतृत्व में विभिन्न जिलों से आए कैडेट्स ने महामांकोल बुद्ध विहार में डॉ. वांग कोड सिंधी पॉल के निर्देशन में ध्यान का अभ्यास किया। कैडेट्स ने बैठकर, चलते और खड़े होकर ध्यान किया। डॉ. पॉल ने एकाग्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान कैडेट्स व शिक्षकों को कंबल और बरगद के पौधे वितरित किए गए। कैडेट्स ने गंध कुटी, शिवली स्तूप, कौशाम कुटी, संघाराम बुद्ध विहार और सभा मंडप का भ्रमण कर ऐतिहासिक जानकारी हासिल की। इस मौके पर सूबेदार सुवीक गुरुंग, शेर सिंह राठौर, दिलीप मीडिया और संजय बाबू गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें