फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीआरएफ के हैरतअंगेज कारनामों से कछारवासी रोमांचित

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा(श्रावस्ती)। एनडीआरएफ के जवानों ने शनिवार को जमुनहा के मधवापुर घाट पर रेस्क्यू का अभ्यास किया। जवानों हैरतअंगेज कारनामे देख कछारवासी रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन

जमुनहा तहसील के मधवापुर घाट पर एनडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू का अभ्यास किया। इस दौरान जिले में बाढ़ की आशंका में जिला प्रशासन ने सभी एजेंसी और बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दिया था। इसी बीच जमुनहा तहसील क्षेत्र के मधवापुर गांव में अचानक बाढ़ का पानी घुस गया। जिला कंट्रोल रूम से एनडीआरएफ को सूचित किया गया कि कुछ लोग गांव में पानी से घिरे हुए है। सूचना मिलते ही कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में आई 11 बटालियन एनडीआरएफ वाराणसी की टीम ने टीम कमांडर निरीक्षक प्रियरंजन के नेतृत्व ने मौके पर पहुंची। जिलाधिकारी टीके शिबु के मार्गदर्शन में टीम ने बचाव अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू के दौरान टीम द्वारा लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। इसी समय कुछ लोगों को ले जा रही नाव संतुलन खोने से पलट गई। जहां पहुंची टीम ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में गोताखोर टीम ने भी सर्च आपरेशन करके सभी डूबे हुए लोगों के बाहर निकालने की सूचना दिया। वहीं डूबे हुए व्यक्तियों को मेडिकल टीम द्वारा भर्ती किया गया। जिसे देख वहां मौजूद लोग हतप्रभ रह गए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी जमुनहा प्रवेंद्र कुमार, तहसीलदार जमुनहा नरायन सिंह, सिंचाई विभाग, पुलिस, चिकित्सा विभाग, पशु पालन विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, फायर सर्विस के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें