फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद भी नहीं जुड़ा केबल, ब्राडबैंड सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा से खैरी मोड़ तक मुख्य मार्ग चौड़ीकरण के दौरान बीएसएनएल की केबल एक सप्ताह पूर्व कई स्थानों पर कट गया था। इससे इससे बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा पूरी तरह से ठप हो गई थी। इसे एक सप्ताह बाद भी दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। इससे उपभोक्ताओं सहित लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

भिनगा में रेंजरी से दहाना होते हुए खैरीमोड़ तक मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से जेसीबी मशीन से मार्ग की पटरियां खोदवाई गई थीं। इस पर बाद में गिट्टी डाल कर उसे रोड रोलर से दबा दिया गया। ऐसे में बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा के लिए मार्ग किनारे पटरी में डाली गई केबल कई स्थान पर कट गया। जो अब बाहर से दिखाई नहीं दे रहा है। केबल कट जाने से बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा एक सप्ताह से पूरी तरह बंद है।
इसका असर सरकारी कार्यालय सहित बैंकों आदि में भी दिखाई दे रहा है। ब्रॉडबैंड सेवा बाधित होने के कारण सदर तहसील भिनगा में कंप्यूटरीकृत खेतौनी नहीं मिल पा रही। इसके साथ ही मुकदमों की ऑनलाइन फीडिंग, जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र के आवेदनों पर आन लाइन रिपोर्ट नहीं लग पा रही है। इतना ही नहीं बीएसएनएल के सहारे चलने वाले जनसेवा केंद्रों का संचालन भी बाधित है।
विज्ञापन

बैंकों में दूसरे नेटवर्क का सहारा लेने से कार्य प्रभावित हो रहा है। उसकी गति धीमी होने के कारण बैंक व एटीएम के बाहर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। इस बारे में बीएसएनएल के जेटीओ शकील बताते हैं कि लाइनों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही सेवा बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें