भिनगा कस्बे में खैरी मोड़ के पास पलटा डीसीएम।-
श्रावस्ती। बलरामपुर से सवारी लेकर जा रही रोडवेज बस बृहस्पतिवार को कटरा बाइपास पर दूसरी बस को ओवरटेक करते समय दुर्घटना का शिकार हो गई। इससे बस में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बस की ठोकर से सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली खड्ड में पलट गई।
नवीन मॉडर्न क्षेत्र श्रावस्ती में कटरा बाइपास पर गन्ना कांटा के निकट बलरामपुर डिपो से आ रही रोडवेज बस सामने जा रही बइराइच डिपो की बस को ओवरटेक करने लगी। इसी बीच बलरामपुर डिपो के बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे गन्ना लदी खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। गनीमत रही की ट्रैक्टर पर कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था। वहीं, बस में सवार लगभग सभी यात्री घायल हो गए। इनमें से पांच यात्रियों को गंभीर चोट आई है, जिनमें बहराइच जिले के बक्शीपुरा निवासी आशीष वर्मा (35), इकौना के टीचर कॉलोनी निवासी की पुष्पा प्रजापति (30), बहराइच के बड़ी हाट निवासी रजनीश श्रीवास्तव (24), विशेश्वरगंज निवासी सम्मान तिवारी (13), इकौना की रामदुलारी जायसवाल (60) शामिल है। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को इकौना सीएचसी पहुंचाया। वहीं, मौके से बस चालक व परिचालक चले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।