गुलरा परसोहना में ढहाया गया अतिक्रमण।
- फोटो : गुलरा परसोहना में ढहाया गया अतिक्रमण।
श्रावस्ती।
सिरसिया क्षेत्र के ग्राम गुलरा परसोहना मेें शनिवार को तहसील प्रशासन ने एसडीएम के नेतृत्व में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण किए चार मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की। इनमें मेराज अहमद, चुन्नू खां, अहमद हुसैन व शरीफ का मकान शामिल है। इसके पहले मकानों पर पूर्व में ही नोटिस चस्पा कर लोगों को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया था। इसके बाद भी लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। एसडीएम आशीष भारद्वाज ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।