श्रावस्ती। बौद्ध तपोस्थली बुधवार को अनुयायियों से गुलजार रही। कोरिया से आए अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो के नेतृत्व में गंध कुटि पर विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। इस दौरान दल के सदस्यों ने तपोस्थली के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी किया।
पूजन के उपरांत सभी उपासकों ने जेतवन की परिक्रमा की। इसके बाद उन्होंने शिवली स्तूप, कौशांबी कुटी, सभामंडप, सूर्य कुंड, संघाराम बिहार, आनंद बोधि, अंगुलिमाल स्तूप आदि का भ्रमण कर उसकी ऐतिहासिक जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान बौद्ध भिक्षु सुख सागर, नाग सागर, नाग ज्योति, धम्मा सागर, माता विद्यावती आदि मौजूद रही।