कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती बुधवार को श्रीलंका व बर्मा के अनुयायियों के 120 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी ने बौद्ध भिक्षु दीपालोक थेरो के नेतृत्व में पारंपरिक ढंग से गंधकुटी पर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु दीपालोक ने कहा कि बुद्ध के विचार व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने और सफल होने की प्रेरणा देते हैं। दुनिया भर में बौद्ध धर्म को मानने वाले हैं। दीपालोक थेरो ने सफलता और असफलता के कारणों को एक कहानी के माध्यम से समझाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़ीं कहानियां सफलता के नए मार्ग प्रशस्त करती हैं। हर कोई सफलता चाहता है, लेकिन यह सबको नहीं मिलती। इन कहानियां से यह जानने में मदद मिलती है कि सफलता के प्रयासों में कहां कमी रह जाती है।
सभा के बाद अनुयायियों ने तपोस्थली के विभिन्न स्थलों कच्ची कुटी-पक्की कुटी, कौशाम कुटी, जेतवन परिसर, बोधि वृक्ष, सहेट-महेट आदि का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।