फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनवास पर जीवंत हुआ बुद्ध का जीवन चरित्र

विज्ञापन
चित्रकार शिविर के दौरान चित्र बनाती चित्रकार। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। भगवान बुद्ध का जीवन चरित्र कैनवास पर एक बार फिर जीवंत हो उठा। राज्य ललित कला अकादमी की ओर से आयोजित चित्रकार शिविर में सोमवार को चित्रकारों ने बुद्ध के विभिन्न स्वरूपों व घटनाओं पर चित्र बनाए। इसी के साथ यह शिविर संपन्न हो गया। शिविर में बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी बाद में भिनगा में लगाई जाएगी।
विज्ञापन

भगवान बुद्ध के जीवन चरित्र को कैनवास पर उतारने के लिए राज्य ललित कला अकादमी ने बुद्ध शिल्प ग्राम जेतवन में तीन दिवसीय चित्रकार शिविर का आयोजन किया था, जिसका समापन सोमवार को हो गया। इस दौरान देश के कई हिस्सों से आए चित्रकारों ने भगवान बुद्ध के जीवन चरित्र को जीवंत कर दिया।
चित्रकारों ने अपने कैनवास पर जेतवन महा विहार, प्राचीन श्रावस्ती, अंगुलिमाल सहित कई विषयों पर चित्र बनाए। इस दौरान हिमालय की तलहटी में बसे इस जिले की प्राचीन नगरी को कैनवास में देख कर लोग भावविभोर हो गए। वहीं, भगवान बुद्ध की कई मुद्राएं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहीं। इस दौरान चित्रकारों ने प्राचीन श्रावस्ती को एक बार पुन: जीवंत करने का कार्य किया।
विज्ञापन

शिविर के बारे में जानकारी देते हुए संयोजक राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस शिविर में देश के कई प्रांतों से 33 चित्रकारों ने प्रतिभाग किया। सभी चित्रकारों ने भगवान जीवन चरित्र पर कम से कम दो चित्र बनाए। इन चित्रों की प्रदर्शनी बाद में भिनगा में लगाई जाएगी, ताकि लोग इस चित्र को देख कर अपने महान प्राचीन काल को समझ सकें। यह देख सकें कि भगवान बुद्ध की शिक्षा आज भी कितनी सारगर्भित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें