गंध कुटी पर पूजा करते अनुयायी।- संवाद
कटरा। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती मंगलवार को थाईलैंड के अनुयायियों से गुलजार रही। अनुयायियों ने गंध कुटी पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान बौद्ध भिक्षु देवानंद ने कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध ने हमेशा सत्य बोलने की शिक्षा दी है। उनके उपदेशों में जीवन को सरल, शांतिपूर्ण और समृद्ध बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बातें शामिल हैं। बुद्ध ने अपने शब्दों के चुनाव पर ध्यान रखने की बात कही है। सत्य बोलने से न केवल हमें मानसिक शांति मिलती है, बल्कि इससे हमारे संबंध भी मजबूत होते हैं।