फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तीन दिन से बीएसएनएल सेवा ध्वस्त, लोग परेशान

Tue, 13 Jun 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की बीएसएनएल सेवा रविवार से पूरी तरह से ध्वस्त है। इससे अधिकारियों के सीयूजी नंबर सहित बीएसएनएल के सहारे चलने वाले सेलफोन व ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद हैं। जिले के सभी विभागाध्यक्षों व थानों मे तैनात प्रभारियों के सीयूजी नंबर बीएसएनएल के सहारे संचालित होते हैं। ऐसे में आपात स्थिति सहित अन्य आवश्यकताओं के लिए आम जन अधिकारियो व थानों के सीयूजी नंबर पर ही फोन कर अपनी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करते हैं। वहीं इसके विपरीत जिले की बीएसएनएल सेवा रविवार से पूरी तरह से ध्वस्त है। इससे अधिकारियों के सीयूजी नंबर सहित बीएसएनएल के सहारे चलने वाले सेलफोन व ब्राॅडबैंड सेवाएं बंद हैं। ऐसे में लोग चाह कर भी संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। वहीं इस समस्या का कब तक समाधान होगा। यह बता पाने में बीएसएनएल के जिम्मेदार असमर्थता जता रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें