फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीएचसी सिरसिया का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया का मंगलवार को डीएम कृतिका शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका, औषधि भंडार, पंजीकरण काउंटर, ओपीडी मरीज पंजिका, टेलीमेडिसिन, प्रयोगशाला, नेत्र परीक्षण कक्ष, प्रसव कक्ष, आदि का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में तैनात चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मचारियों को अस्पताल में ही रात्रि प्रवास करने, मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। साथ ही निरीक्षण के दौरान तैनाती स्थल से नदारद मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान उनके साथ एसडीएम भिनगा आशुतोष, सीएचसी अधीक्षक डाॅ. प्रवीण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें