फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बहन को बचाने गए भाई की करंट से मौत

Tue, 17 Jun 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। कपड़े धोने के दौरान वॉशिंग मशीन में उतरे करंट की चपेट में आई बहन को बचाने पहुंचा छोटा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे सीएचसी गिलौला पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गिलौला कस्बा निवासी रामकुमार गुप्ता की पुत्री मन्ना (34) सोमवार सुबह वॉशिंग मशीन से कपड़े धुल रही थी। इस दौरान वॉशिंग मशीन में उतरे करंट के कारण उसे तेज झटका लगा। बहन को करंट की चपेट में आता देख बचाने पहुंचा भाई रवि कुमार (32) करंट की चपेट में आकर झुलस गया, जबकि मन्ना को सिर्फ झटका लगा। गंभीर रूप से झुलसे रवि को परिवारीजन सीएचसी गिलौला ले गए। वहां हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई। चिकित्सक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद पत्नी सहित पुत्र हर्ष (4) व पुत्री कनक (6) सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें