फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंटा गाड़ने के विवाद में भाई को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
परशुरामपुर खालसा गांव में हुई हत्या के बाद जांच करते एसपी व मौजूद पुलिस। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। परशुरामपुर खालसा गांव में शुक्रवार सुबह खूंटा गाड़ने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। इस पर छोटे भाई ने पुत्रों के साथ मिल कर बड़े भाई पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इससे बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने भाई व उसके दो बेटों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर भाई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी दोनों भतीजे फरार हैं।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर खालसा निवासी नंगे (67) पुत्र नगेसर व उसके छोटे भाई बाबूराम का खेत एक ही स्थान पर स्थित है। इसमें शुक्रवार को नंगे खूंटा गाड़ रहा था। इसका बाबूराम ने विरोध किया। इसी बात को लेकर नंगे व बाबूराम में कहासुनी हो गई। इस दौरान बात इतनी बढ़ी कि दोनों भाई आपस में मारपीट पर आमादा हो गए। इसी बीच मौके पर पहुंचे बाबूराम के पुत्र राजितराम व राजेंद्र प्रसाद ने पिता के साथ मिल कर नंगे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया।
इस दौरान मारपीट में नंगे गंभीर रूप से घायल हो गया। नंगे के पुत्र भोला की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने उसको संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नंगे के पुत्र भोला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बाबूराम, राजितराम व राजेंद्र प्रसाद के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर बाबूराम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं राजितराम व राजेंद्र प्रसाद फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद ने प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक व क्राइम ब्रांच प्रभारी को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। वहीं पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें