फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचना निस्तारण में लाएं तेजी अन्यथा होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के थानों में दर्ज मामलों की विवेचना समय पर निस्तारित नहीं हो रही है। जिससे पीड़ितों को न्याय मिलने में देरी हो रही है। जबकि अपराधी प्रवृत्ति के लोग खुलेआम घूम कर पीड़ित व उनके परिवारीजनों को धमका रहे हैं। इसकी लगातार शिकायतें भी मिल रही हैं। फिर भी पुलिस अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने को तैयार नहीं है। इसका खुलासा लगातार हो रहा है। इसके बावजूद कार्रवाई के नाम पर अधिकारियों द्वारा सिर्फ चेतावनी देकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसा ही कुछ शनिवार को नवीन मॉर्डन थाना श्रावस्ती में भी देखने को मिला। नवीन मॉर्डन थाने का शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे द्वारा अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अपराध समीक्षा भी की। थाने पहुंचे एएसपी ने यहां स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षियों से यहां आने वाली शिकायतों व उनके निस्तारण के संबंध में जानकारी ली। साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए सभी को यहां आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उसका निस्तारण करने का निर्देश दिया।
इसके बाद उन्होंने थाना परिसर व कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां रखे अभिलेखों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक की। समीक्षा के दौरान एएसपी को दस विवेचनाएं लंबित मिलीं। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने विवेचकों से एक सप्ताह में विवेचना पूरी करने, सभी वांछित व वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द करने का निर्देश दिया। इसमें लापरवाही बरतने वाले विवेचकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सहित सभी उप निरीक्षक, आरक्षी व प्रधान आरक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें