फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट निर्माताओं ने जिपं. अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। ईंट निर्माता कल्याण समिति की बैठक शनिवार को अरविंद उत्सव पैलेस भिनगा में हुई। इसमें देवीपाटन मंडल के सभी ईंट निर्माता मौजूद रहे। जिनके द्वारा अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा गया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा को सौंपे प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में श्रावस्ती ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने कहा है कि उन्हें कई प्रकार की समस्याएं हैं। नगर क्षेत्र के भट्ठों को चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। इससे उन्हें अपूर्णनीय क्षति होगी। जिले में मात्र 17 ईंट-भट्ठों को चलाने की अनुमति दी गई है। शेष ईंट भट्ठों को चलाने की अनुमति दी जाए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा कई ईंट-भट्ठों को चलाने की अनुमति नहीं दी गई, जिसे शीघ्र दिलाया जाए।
जिला व पुलिस प्रशासन सहित एआरटीओ द्वारा मिट्टी खनन व ईंट ढुलाई के नाम पर हमें परेशान किया जाता है। जिससे मुक्ति दिलाई जाए। जीएसटी को लेबर पेमेंट से जोड़ने के मामले में पुन: विचार किया जाए। इस दौरान बहराइच ईंट निर्माता समिति के जिलाध्यक्ष चंद्रदेव सिंह, महामंत्री अब्दुल्ला, बलरामपुर जिलाध्यक्ष मारूफ, महामंत्री सुभाष मिश्र, गोंडा जिलाध्यक्ष बक्श सिंह, महामंत्री हरीलाल, श्रावस्ती जिलाध्यक्ष राम सुंदर पांडे सहित संगठन के कई पदाधिकारी व भट्ठा मालिक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें