श्रावस्ती में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बालक को रौंद दिया। हादसे में उसका मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
यूपी के श्रावस्ती में सोमवार घर के बाहर खेल रहे बालक को ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आरोपी चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
घटना सिरसिया थाना क्षेत्र के शिवपुरा गांव की है। गांव निवासी शकीर अहमद सोमवार को कहीं गया था। वहीं उसकी पत्नी भूरी खाना बना रही थी। उसका पुत्र अली शेर (6) घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली ने अली शेर को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग निकला।
आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर गांव के घिडियावन उर्फ रामसमुझ वर्मा का है। उसी का पुत्र मंगरे वर्मा गाड़ी चला रहा था। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर चालक मंगरे वर्मा के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।