फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गड्ढे में नहाते हुए बालक की डूबकर हुई मौत

Sun, 26 Jul 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मृतक अश्वनी।
विज्ञापन
गिलौला। गिलौला बाईपास के किनारे बनी खंती (गड्ढा) में भरे पानी में शनिवार को एक बालक की नहाते हुए डूबकर माैत हो गई। देर रात पुलिस व परिजनों की खोजबीन के बाद इसका पता चला। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

ग्राम रानीपुर काजी के मजरा शिवबालक पुरवा निवासी रामेश्वर ने बताया कि उनका पुत्र अश्वनी कुमार पाठक (9) कक्षा चार का छात्र था। शनिवार को दोपहर दो बजे वह गांव के ही शुभम व सिद्धार्थ के साथ खेलने चला गया। तीनों बाईपास सड़क के किनारे खंती में नहाने लगे। शुभम और सिद्धार्थ तो कुछ देर बाद घर आ गए, लेकिन अश्वनी घर नहीं लौटा। इस पर उसकी खोजबीन की गई फिर भी कहीं पता नहीं चल सका। थाने में अश्वनी के गुमशुदगी की तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने शुभम व सिद्धार्थ से पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर तलाश की तो अश्वनी का शव खंती में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि मृतक के मुंह व नाक से खून निकल रहा था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें