फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नाव पलटने से बालक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बांसगढ़ी पाझा से रविवार को वापस अपने घर बांसगढ़ी लौट रहे किशोर व चार अन्य बालक नाव का सहारा ले रहे थे। नदी में दलदल होने के कारण नाव पलट गई। जिससे नाव चला रहे किशोर व चारों बालक नदी में गिर गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों व ग्रामीणों ने सभी को नदी से निकालकर सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर बनगई के मजरा बांसगढ़ी के लोगों का खेत राप्ती नदी व बूढ़ी राप्ती नदी पार बांसगढ़ी पाझा में पड़ता है। वहां गांव निवासी राजेंद्र नारायण मिश्र ने धान व मूंगफली की बोआई कर रखी है। जिसकी रखवाली के लिए राजेंद्र का पुत्र अजय मिश्र (17) अपने छोटे भाई सूरज (13) सहित गांव के तीन अन्य बच्चों के साथ बांसगढ़ी पाझा गया था।
वहां से देर शाम पांचों बच्चे छोटी नाव के सहारे वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान नाव अजय मिश्र स्वयं चला रहा था। जैसे ही अजय नाव लेकर बूढ़ी राप्ती नदी के त्रिकुन्नी से आगे बढ़ा, तभी अचानक नाव चलाने वाला बांस का लग्गा नदी के दलदल में फंस गया। जिसे निकालने के प्रयास में नाव पलट गई और सभी बच्चे नदी में गिर गए। बच्चों की चीखपुकार पर पहुंचे ग्रामीणों व परिवारीजनों ने सभी को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने अजय मिश्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य बच्चों को इलाज के बाद वापस घर भेज दिया गया। परिवारीजनों द्वारा घटना की जानकारी मल्हीपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह बताते हैं कि घटना की जानकारी हुई थी। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें