श्रावस्ती। हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम पटपरगंज निवासी अमान खां (7) को रविवार देर शाम एक पिकअप ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पटपरगंज गांव में एक शादी समारोह चल रहा था, जहां अमान गया हुआ था। उसी दौरान वह बदला-नानपारा सड़क किनारे मस्जिद के निकट खड़ा था। तभी मिर्जापुर से नानपारा की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसको रौंद दिया। अमान की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा देख ग्रामीणों ने बाइक से पिकअप का पीछा किया और उसे इमलिया करनपुर गांव के पास पकड़ लिया। डायल 112 पुलिस ने वाहन व चालक को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही गिरंट थानाध्यक्ष महिमानाथ उपाध्याय ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।