फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दो पक्षों ने एक दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप

Sun, 15 Feb 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नवीन मॉडर्न श्रावस्ती क्षेत्र के ग्राम खरगौरा बस्ती के मजरा विजयी पुरवा निवासी भजनलाल (50) ने शनिवार को स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित ने शिकायती पत्र में बताया कि वह अपनी पत्नी सुशीला (45) व बेटी सुनैना (16) के साथ दरवाजे पर बैठा था। इसी बीच गांव के ही रामकुमार (32) व नीरज (18) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर आरोपियों ने उसकी व उसके पत्नी व बेटी की पिटाई कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष के रामकुमार ने प्रथम पक्ष पर मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायलों का सीएचसी इकौना में इलाज कराकर मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें