फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दीवानी कचहरी में चार जगह जले अलाव

Sat, 10 Jan 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 दीवानी न्यायालय परिसर में अलाव जलाते कर्मी।  - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। दीवानी कचहरी व तहसील परिसर में शुक्रवार सुबह जिला प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था करवाई गई। कचहरी आने वाले अधिवक्ताओं व वादकारियाें के लिए चार स्थानों पर अलाव जलवाए गए।
विज्ञापन



माॅडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को भीषण ठंड के बीच दीवानी कचहरी व तहसील भिनगा परिसर में प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था न करवाने का आरोप लगाया था। आक्रोशित अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए सिविल कोर्ट के गेट नंबर एक पर जमा हुए और सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन किया था।

इसके साथ ही डीएम को संबोधित ज्ञापन के जरिये कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं व वादकारियों के लिए अलाव की समुचित व्यवस्था की मांग की थी। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से सुबह-सुबह कचहरी में लकड़ी भेजवाकर अलाव जलवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें