फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तीन दिन से लापता युवक का मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
मोहित त्रिपाठी। - फोटो : मोहित त्रिपाठी।
विज्ञापन
गिलौला। तीन दिन से लापता ग्राम पंचायत भिठौरा राम सहाय निवासी मोहित त्रिपाठी (30) का निर्वस्त्र शव शुक्रवार की भोर संदिग्ध हालात में बलरामपुर जिले के चकवा पुलिस चौकी क्षेत्र में बौद्ध परिपथ के किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने मोहित की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। बलरामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पिता श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उनका मोहित 22 अप्रैल की शाम बाइक लेकर घर से निकला था। रात तक घर न लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई, लेकिन उसका पता नहीं चला। मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। इस पर गिलौला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार भोर मोहित का शव बलरामपुर जिले में बौद्ध परिपथ के किनारे खाई में पड़ा होने की सूचना मिली। श्रवण कुमार ने बताया कि मोहित घर से पैंट-शर्ट पहनकर निकला था, लेकिन उसका शव नग्न अवस्था में मिला। वहीं, उसकी बाइक शव के पास पड़ी मिली, जिसमें तेल खत्म था। उन्होंने बेटे की हत्या का आरोप लगाया। मोहित के एक बेटा पांच साल का रुद्रांश व दो बेटियां तीन साल की रुद्रांसी व एक साल की देवांसी हैं। बीते बृहस्पतिवार को ही रुद्रांश का मुंडन हुआ था। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। किसी को नहीं पता था कि पांच साल के रुद्रांश को मुंडन के तुरंत बाद ही अपने पिता को मुखाग्नि देनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें