फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नहर में मिला युवक का शव

Sun, 30 Aug 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मृतक धर्मराज।
विज्ञापन
तुलसीपुर। भिनगा के नई बाजार निवासी धर्मराज ने शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में राप्ती योजक नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। देर शाम पुलिस ने धर्मराज का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

धर्मराज (25) शुक्रवार को मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर कोठी स्थित अपने ससुराल गए थे। शनिवार दोपहर वह अपनी पत्नी गीता, साले अरविंद कुमार और साढ़ू आजाद के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद धर्मराज ने ककरदरी जंगल के पास नहर में छलांग लगा दी। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह कुछ ही मिनटों में नहर में समा गए। मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देर शाम घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर नहर से धर्मराज का शव निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। धर्मराज के पिता जगराम ने पुलिस से घटना की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें