तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर निवासी कौशल (15) रविवार को गांव के पास बह रही राप्ती नदी में नहाने गया था। गहरे पानी में चले जाने के कारण वह नदी में डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पानी में कूदते हुए देखा। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर लोगों ने इसकी सूचना सोनवा पुलिस को दी। पुलिस की तलाश के बाद उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह नदी में घटना स्थल से 500 मीटर दूर उसका शव उतराता दिखा। लोगों ने शव को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के बाबा रामदयाल की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।