फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तालाब में उतराती मिली अधेड़ की लाश, घर से मवेशी चराने निकले थे; पुलिस कर रही जांच

Thu, 09 Oct 2025 04:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में अधेड़ की लाश तालाब में उतराती मिली। वह घर से मवेशी चराने निकले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में बृहस्पतिवार की सुबह एक अधेड़ का शव तालाब में उतराता मिला। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। आगे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के उरलेहवा गांव की है। गांव निवासी उदयराज (50) की मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम उदयराज मवेशी नहलाने के लिए लालपुरवा पेट्रोल टंकी के पास के तालाब गए थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान मवेशी रानीसीर गांव के पास टहलते मिले। लेकिन, उदयराज का पता नहीं चला। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण

बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव तालाब में उतराता मिला। खबर मिली तो घरवाले रोते-बिलखते पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। प्रथम दृष्टया मामला तालाब में डूबने से मौत का लग रहा है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें