फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Thu, 20 Aug 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के मोहल्ला कोट रियासत निवासी नूरजहां (22) का शव बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। मौत की सूचना पर पहुंचे पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर जिले के विस्कोहर निवासी अब्दुल रहमान ने बताया कि उन्होंने ने अपनी बेटी नूरजहां का निकाह लगभग तीन माह पूर्व भिनगा नगर के कोटरियासत वार्ड निवासी जीशान के साथ किया था। अब्दुल ने आरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही पति और अन्य ससुरालीजन दहेज में चारपहिया वाहन मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर बृहस्पतिवार को नूरजहां की हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति जीशान, ससुर पप्पू, सास शलीमुनिंशा समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पोस्टमार्टम में मौत का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें