फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: राप्ती नदी में डूबे दोनों किशोरों के शव मिले

Sun, 10 May 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
राप्ती नदी में शव मिलने के बाद जांच करते थाना प्रभारी व बिलखते परिजन।  -संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर। नहाते समय राप्ती में डूबे गिलौला के घोरमा परसिया निवासी अभि का शव शनिवार सुबह घटनास्थल से लगभग एक किमी दूर मिल गया। इसके बाद दोपहर में प्रेम प्रकाश का शव सोनवा क्षेत्र में लखाही गांव के पास पीएसी बाढ़ खंड ने खोज लिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


गिलौला क्षेत्र के घोरमा परसिया काॅलोनी निवासी पप्पू जायसवाल के घर शादी कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए बहराइच जिले के फखरपुर क्षेत्र के मरौचा निवासी चचेरे भाई राहुल (16) व प्रेम प्रकाश (16) और गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र के भगवानपुर निवासी विनय कुमार (22) आए थे।

बृहस्पतिवार की दोपहर तीनों घोरमा परसिया गांव निवासी रिश्तेदार अभिषेक (15) व अभि (16) के साथ सब्जी खरीदने के लिए राप्ती नदी के भकला पुल गए थे। सब्जी खरीदने के दौरान पांचों ने राप्ती नदी में नहाने का मन बनाया और झुनझुनिया घाट पहुंच गए।
विज्ञापन


नदी की धारा तेज होने से पांचों डूबने लगे। राहुल, अभिषेक व विनय तो किसी तरह बच गए, लेकिन प्रेम प्रकाश व अभि नदी की तेज धारा में लापता हो गए। दोनों को तलाशने में एसडीआरएफ, पीएसी बाढ़ व स्थानीय गोताखोरों की टीम लगी थी। शनिवार को टीमों ने दोनों के शव खोज लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें