फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में मिली पूर्व प्रधान और पत्नी की लाश, आंख और नाक से बह रहा था खून; हत्या की आशंका... पुलिस कर रही जांच

Sun, 23 Nov 2025 11:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में पूर्व प्रधान और पत्नी की लाश घर में मिली। उनकी आंख और नाक से खून बह रहा था। हत्या की आशंका है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी घटना...
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में रविवार की तड़के पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी के शव घर पर पड़े मिले। उनकी नाक और आंख से खून बह रहा था। इससे हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन


घटना इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खावा पोखर की है। यहां के निवासी पूर्व प्रधान मोहम्मद रोशन (80) और उनकी पत्नी वसीला (60) की लाशें मिली। मोहम्मद रोशन की लाश घर के अंदर फर्श पर तो वसीला का शव घर से करीब 5 कदम दूर झाड़ियों में पड़ा मिला। आंखों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। आंखों और नाक से खून बह रहा था। घटना से गांव में चर्चाओं का माहौल गर्म है।

बताया गया कि मृतक दंपती पिछले कई वर्षों से अपने पुश्तैनी मकान में रह रहे थे। उनके दोनों बेटे गुड्डू उर्फ हसीब और पुल्लू उर्फ नसीब अपने परिवारों के साथ कुछ दूरी पर अलग-अलग मकानों में रहते हैं। बड़े बेटे गुड्डू ने बताया कि वह सुबह करीब 5 बजे नमाज अदा करने के लिए जा रहा था। तभी घर के बाहर उसने मां का लहूलुहान शव देखा। घबराकर वह घर के अंदर गया तो पिता भी मृत अवस्था में फर्श पर पड़े मिले। 

टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किया

इसके बाद उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें