फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव डूबी, लेखपाल लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा तहसील क्षेत्र के असरफा बाजार में राप्ती की बाढ़ आने से लोग फंसे हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों को पूड़ी बांटने लेखपाल चंद्र भूषण तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि गुरमुख सिंह, रोजगार सेवक मनोज कुमार, पंचायत सहायक प्रमोद कुमार व ग्रामीण बड़ेलाल, नकछेद, दिलीप व कैशर सभी नाव पर सवार होकर तटबंध से अशरफा बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन

कुछ दूर जाने पर बाढ़ के पानी के तेज बहाव में नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव डूब गई। जिसमें सभी पानी मे डूबने लगे इस दौरान किसी प्रकार सभी बाहर आ गए। लेकिन लेखपाल पानी में लापता हो गए। खबर लिखे जाने तक लेखपाल का कोई पता नहीं चल सका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें