फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा व किशोरों का ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

विज्ञापन
जमुनहा में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान मौजूद किशोरियां - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं सहित किशोर व किशोरियों को छह दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा में हुई। जहां उन्हें विभिन्न जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षणरत छात्र व छात्राओं सहित प्राथमिक स्वास्थ्य कंद्रों पर तैनात आशा कार्यकर्ताओं को शुक्रवार से छह दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। जमुनहा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रशिक्षण के पहले दिन 40 किशोर व 40 किशोरी सहित स्वास्थ्य उपकेंद्र जमुनहा, कलकलवा व बालापुर की आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।
इस दौरान एएनएम सुषमा मिश्रा ने किशोर व किशोरियो को बाल विवाह, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के लिए प्रताड़ना सहित, शारीरिक दंड, यौन और प्रजनन स्वास्थ्य, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य, स्वास्थ्य जीवन शैली, हिंसा मुक्त जीवन, बेहतर पोषण स्तर, नशावृत्ति की रोकथाम, किशोर-किशोरियों का विकास और संवर्धन, स्वास्थ्य और पोषण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। कुमकुम वर्मा ने किशोर स्वास्थ्य व पोषण आहार की जानकारी प्रदान की। किस्मती सिंह वर्मा ने किशोर व किशोरियों को विभिन्न हेल्पलाइन नं 102,108,1051,1090 आदि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मीरा कुमारी, मंजू वर्मा, पंकज कुमार, आशा बहु मंजू जायसवाल, गीता शर्मा, कलावती, संतोष कुमारी सहित किशोर व किशोरियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें