मतदेय स्थल का निरीक्षण करते डीएम।-
श्रावस्ती। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार राय ने रविवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र 289 भिनगा के कई बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही मिलने पर बूथ लेवल अधिकारियों को फटकार लगाई और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि जिले के 921 मतदेय स्थलों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम फार्म छह के जरिए जोड़े जा रहे हैं। निर्धारित समय में शुद्ध मतदाता सूची तैयार न करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर पर कार्रवाई होगी। अच्छा कार्य करने वाले सम्मानित होंगे। अभियान 28 और 29 नवंबर को भी चलेगा। दावे-आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा।