फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: साधु-संतों को वितरित किए कंबल

Thu, 15 Jan 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना में बृहस्पतिवार को आयोजित सहभोज में जुटे लोग।- संवाद
विज्ञापन
कटरा। इकौना के एक मैरिज लाॅन में बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति के अवसर पर इकौना नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान साधु-संतों को कंबल का वितरण किया गया।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन दान करने का महत्व अन्य दिनों की तुलना में अधिक है। इस दिन व्यक्ति को यथासंभव किसी गरीब को अन्न, तिल व गुड़ का दान करना चाहिए। तिल या फिर तिल से बने लड्डू या फिर तिल के अन्य खाद्य पदार्थ भी दान करना शुभ माना जाता है।

उन्होंने कहा कि धर्म शास्त्रों के अनुसार कोई भी धार्मिक कार्य तभी फल देता है, जब वह पूर्ण आस्था व विश्वास के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान आशुतोष ने भगवान विष्णु को आत्मज्ञान का दान दिया था। देवताओं के दिनों की गणना भी इस दिन से ही प्रारंभ होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सूर्य जब दक्षिणायन रहते हैं, तो उस अवधि को देवताओं की रात्रि व उत्तरायण के छह माह को दिन कहा जाता है। महाभारत की कथा के अनुसार भीष्म पितामह ने अपना देह त्यागने के लिए मकर संक्रांति का दिन ही चुना था।
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद रामशिरोमणि वर्मा, पूर्व विधायक रमजान अहमद, रेनु गुप्ता, सरिता चौधरी, माधव यादव, बृजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें