फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भाकियू ने दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 15 Sep 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 जमुनहा में आयोजित भाकियू की चौपाल में चर्चा करते पदा​धिकारी।
विज्ञापन
गिरंट बाजार। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक मंगलवार को जमुनहा तहसील में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी और तहसील अध्यक्ष जमुना प्रसाद विश्वकर्मा ने की। बैठक में पूर्व में उठाई गई मांगों पर चर्चा कर एसडीएम को मांगपत्र सौंपा गया। किसानों ने राप्ती बैराज से लौकिहा, वीरपुर, शिकारी और माधवपुर घाट तक गाइड बांध बनवाने, मल्हीपुर चौराहे से माधवाघाट तक सड़क निर्माण कराने की मांग की। साथ ही साधन सहकारी समिति शिकारी चौड़ा व मल्हीपुर में धान-गेहूं क्रय केंद्र संचालित करने, शिकारी चौड़ा की जर्जर सहकारी समिति दुरुस्त कराने तथा कथरा माफी में खंभे लगने के बावजूद बाधित बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग उठाई गई। तहसील अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें