फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Mon, 10 Aug 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गिलौला कस्बे में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा पदा​धिकारी। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गिलौला कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्कूली बच्चे शामिल हुए। यह यात्रा गिलौला विकासखंड से शुरू होकर किसान इंटर कॉलेज सुबिखा में समाप्त हुई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडेय ने इसे राष्ट्रीय एकता व राष्ट्रभक्ति को प्रेरित करने वाली बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह यात्रा देश भर में निकल रही है। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी ने 15 अगस्त को घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने बताया कि युवा इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यात्रा में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राना प्रताप सिंह, अतुल पाठक और चंद्र प्रकाश मिश्रा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें