श्रावस्ती। हरदत्तनगर गिरंट थाने की पुलिस ने मंगलवार को 25 हजार के इनामी गैंगस्टर सुंदरलाल यादव को गिरफ्तार किया है। भिनगा क्षेत्र के ग्राम भंगहा मजरा अहिरनपुरवा निवासी सुंदरलाल मल्हीपुर थाने के केस में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने बदला चौराहा के पास से इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि सुंदरलाल के खिलाफ कागजों में हेरफेर कर जमीन हड़पने के आरोप हैं।