फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 में फिर सरकार बनाएगी भाजपा : दिलीप पटेल

Sat, 28 Nov 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ता
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल शुक्रवार शाम जिला मुख्यालय भिनगा पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में नए और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की कार्यशैली पर चर्चा की।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी के विचारों और सुझावों का सम्मान होता है। पार्टी कार्यकर्ता भारत फर्स्ट की भावना से काम करते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2027 में फिर सरकार बनाएगी। इसके लिए कार्यकर्ता मतदाता जोड़ो अभियान और बूथ संपर्क तेज करें। पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराएं और घर-घर संपर्क करें। सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा ने की। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें