फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विवाह मंडप में एक दूजे के हुए 46 जोड़े

Sat, 28 Nov 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सामूहिक विवाह में नवदंपतीयों को प्रमाण पत्र प्रदान करते विधायक व ड
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार में शनिवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 46 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। नवदंपतियों को उपहार और विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, विधायक रामफेरन पाण्डेय और डीएम मनोज कुमार राय ने दीप प्रज्वलित कर और कलश पूजन के साथ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब और असहाय परिवारों की बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी उठा रही है। विधायक ने कहा कि योजना से गरीब परिवारों को बेटियों की शादी की चिंता से राहत मिल रही है।
डीएम ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है। इसमें 60 हजार रुपये लाभार्थी के खाते में भेजे जाते हैं। 25 हजार रुपये के उपहार दिए जाते हैं, जबकि 15 हजार रुपये भोजन, टेंट आदि पर खर्च होते हैं।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति ने बताया कि 46 जोड़ों में अल्पसंख्यक वर्ग के नौ, अन्य पिछड़ा वर्ग के 18, अनुसूचित जाति के 11, अनुसूचित जनजाति के चार और सामान्य वर्ग के चार जोड़े शामिल रहे। इस दौरान एसडीएम प्रवीण कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें