जमुनहा के बरगदवा में जनसंपर्क के दौरान संबोधित करते एमएलसी व साथ में जिलाध्यक्ष और अन्य।
श्रावस्ती। भाजपा की ओर से 24 मार्च से 14 अप्रैल तक विकास उत्सव दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण कर लोगों को प्रदेश सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धियों को बता रहे हैं। शनिवार को जमुनहा क्षेत्र के ग्राम बरगदहा में जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा व एमएलसी पदमसेन चौधरी ने लोगों को भाजपा की नीतियों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास कार्यों को नई गति दी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार शहरी व ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में विकास कार्य कर रही है। साथ ही छात्रों को पढ़ाई में मदद के लिए मोबाइल व टैबलेट, युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण, वृद्धा व विधवा सहित पेंशन, सड़क, बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सदृढ़ किया है। इस मौके पर दिनेश सिंह, जयप्रकाश वर्मा, जगदंबिका प्रसाद वर्मा, राहुल मणि त्रिपाठी, विजय वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।