फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक विरोधी है भाजपा सरकार

Fri, 02 Feb 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सपा न्याय पंचायतवार पीडीए जन पंचायत पखवाड़ा मना रही है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में बता रहे हैं। वहीं सपा शासन में दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए किए कार्यों का गुणगान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भिनगा विधानसभा क्षेत्र के राजापुररानी में जन पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार दलित पिछड़ा व अल्पसंख्यक विरोधी है। इस सरकार में युवा, गरीब, किसान, मजदूर पेशा, नौकरी पेशा व महिला वर्ग पूरी तरह से परेशान है। जिसने आगामी लोकसभा चुनाव में सरकार बदलने का मन बना लिया है। वहीं श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के बरदेहरा भारी, नीबाभारी, कल्याणपुर, शाहपुर कठौतिया व फतुहापुर में भी जन पंचायत का आयोजन हुआ। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाजपा की जन विरोधी व सपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व विधायक मोहम्मद असलम रायनी, जिला उपाध्यक्ष अजहर मंसूरी, रामराज बौद्ध, अहमद पठान, काशिफ हनी, सरोजिनी शर्मा, हेमू यादव, अब्दुल माजिद, आतिफ असलम, मेराज, जगदीश वर्मा, नवलकिशोर यादव, सुजीत गुप्ता व सीताराम निषाद सहित काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें