फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ पर मनाया जाएगा जन्म शताब्दी वर्ष : मिश्रीलाल

Sat, 27 Dec 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाते कार्यकर्ता।- स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष को हर बूथ पर मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अटल बिहारी एक दूरदर्शी राजनेता थे, उन्होंने 21वीं सदी में भारत को विकास और सुशासन की दिशा में अग्रसर किया। उनके सुशासन की विरासत में पोखरण-द्वितीय परियोजना, कारगिल युद्ध के दौरान उनका नेतृत्व और प्रधानमंत्री सड़क योजना के शुभारंभ जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां शामिल हैं।

क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य शंकर दयाल पांडेय ने कहा कि जिला, विधानसभा और बूथ स्तर पर संगोष्ठी, प्रदर्शनी, दीपोत्सव आदि का आयोजन होगा। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, महामंत्री दिवाकर शुक्ला व अरुण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें