श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र में अकबरपुर के निकट सरयू नहर में रविवार को एक बाइक संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी दिखी। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझ़ा की। सोशल मीडिया पर वायरल खबर का संज्ञान लेकर पुलिस ने बाइक को बाहर निकलवाया।
विदित हो कि गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के शेखापुर बड़गांव निवासी राजेश शुक्ला की बाइक गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी स्कूल के पास स्थित यूनियन कार्यालय में खड़ी थी। वहां से 13 जुलाई की रात बाइक नदारद हो गई। खोजबीन में बाइक का पता न लगने पर पीड़ित ने नगर कोतवाली में 14 जुलाई को तहरीर देकर बाइक चोरी की सूचना दर्ज कराई थी।
इकौना क्षेत्र में अकबरपुर के निकट सरयू नहर में बाइक पड़ी दिखी। पुलिस ने बाइक को निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि नहर में मिली बाइक चोरी की है। इसका केस कोतवाली नगर गोंडा में दर्ज है।