फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बस की टक्कर से बाइक सवार घायल

Wed, 29 Apr 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बाइक सवार को टक्कर मारने वाली बस को पकड़कर जांच करते उपनिरीक्षक व उतरते यात्री। - फोटो : बाइक सवार को टक्कर मारने वाली बस को पकड़कर जांच करते उपनिरीक्षक व उतरते यात्री।
विज्ञापन
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र के नासिरगंज निवासी साहबे आलम (25) मंगलवार दोपहर बाइक से धुमबोझी गांव के पास स्थित पेट्राेलपंप जा रहे थे। इस दौरान बरदेहरा-नानपारा मार्ग पर सामने से आ रही डबल डेकर बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह उछल कर दूर जा गिरे। टक्कर के बाद बस चालक बस को माैके से बस भगा ले गया। इस दाैरान साहेब का पैर पहिए की चपेट में आ गया और वह घायल हो गया। परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। सूचना पर आई नासिरगंज चौकी पुलिस ने बस का पीछा कर महरू गांव के पास बस को पकड़ लिया। सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि बस लक्ष्मणपुर बाजार से यात्रियों को लेकर लुधियाना जा रही थी। बस सवार यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें