श्रावस्ती। घरेलू विवाद में युवक ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उसका एक पैर कटकर अलग हो गया। उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ग्राम पंचायत अमवा निवासी उमेश का सोमवार रात किसी बात पर भाभी के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर भाभी ने पति ननके के साथ मिलकर उमेश की पिटाई कर दी। इस दौरान उमेश जान बचाकर मौके से भाग गया। कुछ देर बाद उमेश लाठी लेकर लौटा और उसने भाभी को पीटने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान उसके भाई-भाभी ने उसे लाठी डंडों से जमकर पीटा। यही नहीं बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उमेश का एक पैर कट कर अलग हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उमेश को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज जारी है।