फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: हार्टअटैक से बाइक सवार युवक की माैत

Tue, 03 Nov 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरंट बाजार। जमुनहा भवनियापुर के मजरा रानीपुरवा एक युवक की घर लाैटते समय हार्टअटैक से अचेत होकर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें निजी चिकित्सक के वहां ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

शब्बीर पठान (35) मंगलवार को धान कुटाने के लिए जमुनहा गए थे। धान कुटवाकर उसे ठेलिया पर लदवाकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। चाचा मोहम्मद इकबाल ने बताया कि जैसे ही वह रानीपुरवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र जमुनहा तृतीय के पास पहुंचे कि अचानक उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। इससे वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर अचेत होकर गिर पड़े। राहगीरों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने युवक को निजी चिकित्सक के वहां पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव को घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें