जमुनहा। भिनगा क्षेत्र के पटना खरगौरा निवासी अर्जुन(22), कुंदन(17) व अरूण(10) मंगलवार शाम तिलक समारोह से लक्ष्मणपुर कोठी से बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान कानीबोझी-राप्ती बैराज मार्ग स्थित वन बैरियर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।