फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, एक की मौत, एक गंभीर

Mon, 13 Jul 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा-लक्ष्मणपुर मार्ग पर कच्छू भट्ठा के निकट शनिवार रात एक बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। इसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला चिकित्सालय भिनगा से घायल को मेडिकल काॅलेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भिनगा क्षेत्र के ग्राम बंठिहवा निवासी इमरान ने बताया कि उनका भाई वसीम (21) व कैफ (24) शनिवार देर रात बाइक से भुजंगा चौराहे लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी बाइक भिड़ गई। दुर्घटना में वसीम की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कैफ को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत में सुधार न होता देख मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लोगों ने बताया कि चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें