फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में भारती, प्रीति व अमीषा अव्वल

विज्ञापन
स्वच्छता पखवाड़ा के समापन पर छात्राओं को मिला प्रमाण पत्र। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की जिला इकाई द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े का सोमवार को समापन हुआ। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भारती पाठक प्रथम, प्रीति पटेल द्वितीय व अमीषा पटेल तृतीय स्थान पर रहीं। इन्हें पुरातत्व प्रभारी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुरातत्व प्रभारी अखिलेश तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने स्वच्छ भारत का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें।
स्वच्छ भारत अभियान सफाई करने की दिशा में प्रतिवर्ष सौ घंटे के श्रमदान के लिए लोगों को प्रेरित करता है। सहायक पुरातत्व प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि स्तूपों का संरक्षण करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उसकी साफ-सफाई करना भी आवश्यक है जिससे हमारी ऐतिहासिक धरोहर पूर्ण रूप से सुरक्षित रहे। इस मौके पर सुनील कुमार सिंह, कृपाराम वर्मा, त्रिवेणी प्रसाद शुक्ला, मदन यादव, अवधेश मौर्य व रंजीत यादव आदि कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें