फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मांगों को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Tue, 16 May 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि छुट्टा मवेशियों से किसान व आमजन परेशान हैं। ऐसे में प्रत्येक गांव में गोशाला का निर्माण कराया जाए। वहीं अशरफ नगर में राप्ती नदी के तटबंध पर हो रहे गाइड बांध निर्माण से प्रभावित किसानों को प्रतिकर का तत्काल भुगतान किया जाए। इसके साथ ही भंगहा रोड से तिलकपुर बांध तक समकक्ष बांध का निर्माण कराया जाए। किसानों को समय से उर्वरक आदि की उपलब्धता कराई जाए। इस दौरान काफी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें