फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज पर भाइयों की लंबी उम्र की कामना

विज्ञापन
इकौना में भैयादूज पर पूजन करती महिलाएं व युवतियां। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रकाश के महापर्व दीपावली के साथ ही जिले में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट पर्व श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को भैयादूज पर बहनों ने यम का पूजन कर भाईयों के लंबी उम्र की कामना की। वहीं दीपावली पर लक्ष्मी गणेश पूजन के साथ बंद हुए व्यापारिक प्रतिष्ठान मंगलवार को खुल गए।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को भैयादूज का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके लिए बहनों ने सुबह से ही निर्जला व्रत रख विधि विधान पूर्वक ईट का यमराज बनाकर उसकी पूजा की। इस दौरान बहनों ने मूसर से यमराज को कूटकर भाईयों के लंबी उम्र की कामना भी की। जबकि सोमवार को विभिन्न ठाकुरद्वारों व मंदिरों में गोवर्धन पूजा का पर्व भी बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया गया।
मंदिर सहित लोगों के घरों में अन्नकूट पूजन कर प्रसाद वितरण भी किया गया। भैयादूज पर यम पूजन के साथ ही धनतेरस से प्रारंभ जमघट मंगलवार को समाप्त हो गया। दीपावली पर श्रीगणेश लक्ष्मी पूजन के साथ बंद हुए व्यापारिक प्रतिष्ठान नये बही खातों के साथ मंगलवार को खोल दिए गए।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यता है कि दीपावली के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया पर यदि महिलाएं व युवतियां निर्जला व्रत रख जलाशयों पर जाकर मनचिंता देवी की पूजा व आराधना के साथ ही जलाशय के जल से सूर्य को अर्घ देकर उसी जल को ग्रहण कर व्रत का पारन करती हैं, तो उनके परिवार व कुटुंब के समस्त मानसिक चिंताओं का हरण होता है। तथा उनके घर व परिवार में सुख व समृद्धि आती है।
इसी मान्यता के चलते जिले में कई स्थानों पर मनचिंता पर्व पर महिलाओं व युवतियों ने जलाशयों के किनारे पूजन अर्चन कर चावल के पीठा का प्रसाद व जलाशय के जल को ग्रहण कर अपना व्रत संपन्न किया। हालांकि भिनगा नगर सहित जिले के अधिकांश स्थलों पर आज बुधवार को मनचिंता देवी की पूजा की जाएगी। ऐसा उदया तिथि में द्वितीया तिथि के न होने के कारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें