फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फर्जी लोन एप से रहें सावधान

Thu, 22 Feb 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। साइबर अपराध के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए पुलिस ने बुधवार को मनोहर लाल चौधरी इंटर कॉलेज में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना चंद्रहास मिश्रा ने कई फर्जी एप की जानकारी दे कर उनसे बचाव के तरीके व सावधानियां भी बताईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आपको किसी एप्स के जरिए या किसी अन्य कारण से ब्लैकमेल करता है तो इसकी सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दे। इससे पहले एप्स के जरिए लोन देने वाली कंपनी से यदि आप लोन लेना चाहते है तो उसकी पूरी जानकारी ले ले। यदि किसी बैंक का नाम लेकर लोन देने का कोई वादा करता है तो बैंक के ब्रांच से जानकारी जरूर कर ले। ऐसे लोन एप प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर ज्यादा पैसे मांगते हो या प्री-पेमेंट अथवा प्री-क्लोजर फीस ज्यादा मांगते हैं तो उन पर यकीन न करें। कोई एप आपको बैंक खाते की जानकारी, डेबिट-क्रेडिट कार्ड का पिन अथवा ऐसी ही अन्य पर्सनल जानकारियां मांगता है तो उससे भी सावधान रहें। किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें